History MCQ’s Set- 4
History MCQ (Multiple Choice Questions) Quiz for State and UPSC Civil Services Examinations. Objective Questions on History for competitive examinations.
Also Read: History MCQ’s Set- 3 |

Also Read: History MCQ’s Set- 1 |
1. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें
1. ऐसा काल जिसमें लिपि तो मौजूद थी किंतु अभी तक पढ़ी नहीं जा सकी है उसे आद्य इतिहास काल कहते हैं।
2. सिंधु सभ्यता एवं वैदिक सभ्यता आद्य इतिहास के अंतर्गत नहीं आते हैं।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा कथन सत्य है?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न 1 और न 2
2. किस ऐतिहासिक स्रोत से यह प्रमाण मिलता है कि संगम-युग में तमिल क्षेत्र में गुलामों को अरब से लाया जाता था?
(a) मदुरै से प्राप्त बौद्ध अभिलेख
(b) द पेरिप्लस ऑफ एरिथ्रियन सी
(c) तोल्कापियम
(d) अर्थशास्त्र
3. चंद्रगुप्त मौर्य के लिए सेण्ड्रोकोट्स नाम का प्रयोग किसने किया है?
1. प्लूटार्क 2. एरियन
3. जस्ट्रिन 4. एप्पियानस
(a) 1, 2, 3
(b) 1, 2
(c) 2, 3
(d) 3, 4
4. पूर्व पुरापाषाणकालीन औजार भारत में कहाँ से नहीं मिले है?
1. बेलनघाटी
2. गंगा-यमुना दोआब
3. सोहन घाटी
4. सिंध के कछारी क्षेत्र
(a) 1, 2
(b) 2, 4
(c) 1, 2, 4
(d) 1, 3
Also Read: History MCQ Set- 2 |
5. ‘नेवासा’ प्रारुप स्थल किस काल से सम्बंधित है?
(a) पूर्व पुरापाषाण कालीन
(b) मध्य पुरापाषाण कालीन
(c) मध्य पाषाण कालीन
(d) उच्च पुरापाषाण कालीन
6. नक्काशी एवं चित्रकारी के रूप में कला का विकास किस काल में हुआ?
(a) मध्य पूर्वपाषाणकाल में
(b) मध्य पाषाणकाल में
(c) नव पाषाणकाल में
(c) उत्तर पूर्व पाषाणकाल में
7. सूची-1 को सूची-2 के साथ सुमेलित करें तथा कूटों की सहायता से उपयुक्त विकल्प का चयन करेंः
सूची-1 सूची-2
(दिशा) (राजा की उपाधि)
A. मध्य देश के शासक 1. विराट
B. दक्षिण के शासक 2. स्वराट
C. उत्तर के शासक 3. भोज
D. पश्चिम के शासक 4. राजा
विकल्पः
A B C D
(a) 3 4 2 1
(b) 4 3 1 2
(c) 3 4 1 2
(d) 4 3 2 1
8. निम्नलिखित में से किस अभिलेख का संबंध हर्षवर्द्धन से नहीं है?
(a) बांसरवेड़ा ताम्रपत्र अभिलेख
(b) मधुबन ताम्रपत्र अभिलेख
(c) सोनीपत ताम्रमुद्रा
(d) मंदसौर अभिलेख
Also Read: History MCQ Set- 5 |
9. स्तंभ गर्त का साक्ष्य कहाँ से मिला है?
1. सरायनाहर राय 2. बालाथल
3. कोल्डीहवा 4. महदहा
(a) 1, 2
(b) 2, 3
(c) 3, 4
(d) 1, 4
10. लकुलीश का जन्म कहाँ हुआ था?
(a) महाराष्ट्र
(b) गुजरात
(c) राजस्थान
(d) कर्नाटक
उत्तर:-
1. (a) व्याख्या
- प्रागैतिहासिक (प्राक् इतिहास): वह काल जिसकी जानकारी के लिए लिखित साधन का अभाव है अर्थात् जिस काल में लेखन की शुरूआत नहीं हुई थी, प्रागैतिहासिक काल कहलाता है।
- आद्य इतिहास: ऐसा काल जिसकी जानकारी के स्रोत के रूप में लिखित साक्ष्य उपलब्ध हैं, परंतु उनकी गूढ़ लिपि को अभी तक पढ़ा नहीं जा सका। आद्य इतिहास उस काल को भी व्यक्त करता है जहाँ लोगों ने कुछ लिखा नहीं किन्तु उन्होंने अपने जीवन का प्रदर्शन ऐसे ढंग से किया, जिसे बाद के साक्षर लोगों ने आसानी से समझ लिया, जैसे-वैदिक काल।
- भारतीय संदर्भ में आद्य इतिहास का तात्पर्य उस युग से है जब खाद्य उत्पादन आरंभ हुआ और उसके परिणामस्वरूप बलूचिस्तान तथा सिंधु घाटी में बस्तियां बस गई। जैसे-ताम्रपाषाण युग।
- ऐतिहासिक काल: जिस काल की जानकारी के स्रोत के रूप में लिखित साधन उपलब्ध है तथा उसे पढ़ा भी जा चुका है, उस काल को ऐतिहासिक काल कहा जाता है। भारत में ऐतिहासिक काल की गणना छठी सदी ई.पू. से की जाती है।
2. (b) व्याख्या
- ‘द पेरिप्लस ऑफ एरिथ्रियन सी’ नामक पुस्तक से प्रमाण मिलता है कि संगम युग में तमिल क्षेत्र में गुलामों को अरब से लाया जाता था।
- इस पुस्तक के लेखक के बारे में जानकारी नहीं है। यह लेखक करीब 80 ई. में हिन्द महासागर की यात्र पर आया था।
3. (c) व्याख्या
- चन्द्रगुप्त मौर्य के विभिन्न नाम
- सेन्ड्रोकोट्स: इस नाम का प्रयोग स्ट्रेबो, एरियन एवं जस्टिन ने किया है।
- सेन्ड्रोकोप्टस: इस नाम का प्रयोग नियार्कस ने किया है।
- एन्ड्रोकोट्स: इस नाम का प्रयोग एप्पियानस और प्लूटार्क ने किया है।
- 1793 ई. में सर विलियम जोंस ने बताया कि ये तीनों नाम चन्द्रगुप्त मौर्य के ही हैं।
Also Read: History MCQ Set- 8 |
4. (b) व्याख्या
- पूर्व पुरापाषाण के औजार सोहन नदी घाटी, कश्मीर, राजस्थान, चौतरा, मिर्जापुर की बेलन घाटी, अतिरपक्कम एवं बदमदुरै आदि में मिले हैं। इस प्रकार पूर्व पाषाणकालीन
- औजार और सम्पूर्ण भारतीय उपमहाद्वीप में मिलते हैं। वे क्षेत्र जहाँ से उपकरण नहीं मिले हैं -गंगा-यमुना एवं सिंधु का कछारी क्षेत्र।
5. (b) व्याख्या
- एच. डी. संकालिया के अनुसार गोदावरी नदी के किनारे स्थित ‘नेवासा’ मध्य पुरापाषाण संस्कृति का प्रारूप स्थल था।
6. (d) व्याख्या
- उत्तर पुरापाषाण काल की विशेषताएँ:
- इसमें उपकरण बनाने की मुख्य सामग्री लंबे स्थूल प्रस्तर फलक होते हैं।
- जो उपकरण तैयार किए जाते हैं उनमें तक्षणी और खुरचनी की अधिकता रहती है।
- इस काल में अस्थि उपकरणों की भूमिका बहुत महत्त्वपूर्ण थी।
- नक्काशी और चित्रकारी दोनों रूपों में कला देखने को मिलती है।
7. (b) व्याख्या
दिशा राजा की उपाधि
मध्य देश के शासक : राजा
दक्षिण के शासक : भोज
उत्तर के शासक : विराट
पश्चिम के शासक : स्वराट
Also Read: History MCQ’s Set- 7 |
8. (d) व्याख्या
- मंदसौर अभिलेख का संबंध हर्षवर्द्धन से नहीं है।
9. (d) व्याख्या
- सरायनाहर राय तथा महदहा सबसे पुराने मध्यपाषाणिक स्थल हैं। इन दोनों ही स्थलों से स्तंभ गर्त का साक्ष्य मिला है।
- स्तंभ गर्त का अर्थ है रहने के फर्श पर ऐसे गर्त जिनमें स्तंभ गड़े होंगे और उन पर छत बनाई गई होगी। अर्थात् आवास के लिए झोपडि़याँ बनाई गई होगी।
10. (b) व्याख्या
- लकुलीश का जन्म गुजरात में हुआ था।