History MCQ’s Set- 5
History MCQs (Multiple Choice Questions) Quiz for State and UPSC Civil Services Examinations. Objective Questions on History for competitive examinations.
Also Read: History MCQ’s Set- 1 |

Also Read: History MCQ’s Set- 2 |
1. ऐहोल में जितेन्द्र मंदिर का निर्माण किसने कराया?
(a) नरसिंहवर्मन प्रथम ने
(b) रविकीर्ति
(c) पुल्केशिन द्वितीय ने
(d) महेन्द्रवर्मन प्रथम ने
2. हड़प्पा स्थल के उत्खनन से संबंधित व्यक्तियों में कौन शामिल हैं?
1. मैके 2. माधवस्वरूप
3. जगपति जोशी 4. व्हीलर
(a) 1, 2, 4
(b) 1, 3
(c) 1, 2
(d) 2, 4
3. निम्नलिखित पर विचार करेंः
1. अंगुत्तर निकाय में 16 महाजनपदों का उल्लेख है।
2. 15 महाजनपद नर्मदा के उत्तर एवं एक महाजनपद कावेरी नदी के किनारे स्थित था।
3. जैन ग्रंथ भगवती सूत्र में 16 महाजनपदों का उल्लेख नहीं है।
उपर्युक्त कथन में से कौन-सा/से सत्य है?
(a) 1, 2, 3
(b) 1, 2
(c) 2, 3
(d) 1, 3
4. निम्न स्थलों में से कौन-सा सिंधु नदी के किनारे स्थित नहीं है?
1. कोटदीजी 2. रोपड़
3. चन्हूदड़ों 4. मोहनजोदड़ो
(a) 1, 3, 4
(b) 1, 2
(c) केवल 1
(d) केवल 2
Also Read: History MCQ’s Set- 3 |
5. ‘त्रिपिटक’ का संबंध किससे है?
(a) स्थविरवादी
(b) महासंघिक
(c) बोधिसत्व
(d) अर्हत
6. सैंधव सभ्यता को हड़प्पा सभ्यता इसलिए कहा जाता है क्योंकि?
(a) हड़प्पा सिंधु घाटी में अवस्थित है।
(b) सैंधव सभ्यता की खोज सर्वप्रथम हड़प्पा में हुई थी।
(c) हड़प्पा सैंधव नगरों में सबसे बड़ा था।
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
7. धम्म की परिभाषा जो अशोक ने दी है उसका स्रोत क्या है?
(a) महावस्तु
(b) अभिधम्मपिटक
(c) विनयपिटक
(d) राहुलोवादसुत
8. किस हड़प्पाई स्थल से अग्निवेदिका के साक्ष्य नहीं मिले हैं?
1. हड़प्पा 2. लोथल
3. कालीबंगा 4. चन्हूदड़ों
(a) 1, 3
(b) 2, 3
(c) 1, 4
(d) 3, 4
9. किस गुप्तकालीन शासक के समय लक्ष्मी विष्णु से संबंद्ध हो गई?
(a) समुद्रगुप्त
(b) चन्द्रगुप्त द्वितीय
(c) स्कंदगुप्त
(d) भानुगुप्त
Also Read: History MCQ’s Set- 4 |
10. सूची-1 को सूची-2 के साथ सुमेलित करें तथा कूटों की सहायता से उपयुक्त विकल्प का चयन करें:
सूची-1 सूची-2
A. बारा 1. गुजरात
B. झूकर-झाकर 2. हड़प्पा
C. समाधि 3. चन्हूदड़ों
D. चमकीले मृदभाड़ 4. पंजाब
A B C D
(a) 4 2 3 1
(b) 1 2 3 4
(c) 1 3 2 4
(d) 4 3 2 1
उत्तर:-
1. (b) व्याख्या
- ऐहोल में जितेन्द्र मंदिर का निर्माण रविकीर्ति ने करवाया था।
2. (d) व्याख्या
- हड़प्पा के टीले का सर्वप्रथम 1826 ई. में चार्ल्स मैसन ने उल्लेख किया था। तत्पश्चात् 1853 एवं 1873 में जनरल कनिघम ने हड़प्पा के टीले एवं इसके पुरातात्विक महत्व का लिखित उल्लेख किया।
- 1921 में दयाराम साहनी ने हड़प्पा स्थल की सर जॉन मार्शल के नेतृत्व में खुदाई करवाई। तत्पश्चात् 1946 में हड़प्पा की खुदाई का काम सर मार्टिमर ह्नीलर, भारत के पुरात्त्व विभाग के निदेशक ने किया।
3. (d) व्याख्या
- अंगुत्तर निकाय के अनुसार 16 महाजनपद हैं – अंग, अवंति, अस्मक, चेदि, गंधार, कुरू, कंबोज, काशी, कोशल, मल्ल, मत्स्य, मगध, पांचाल, शूरसेन, वत्स वज्जि।
- महाजनपद का भौगोलिक विस्तार उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान से लेकर दक्षिण-पश्चिम में गोदावरी नदी तक हो गया है।
- इस क्षेत्र में 15 महाजनपद नर्मदा नदी से उत्तर में एवं एक महाजनपद (अस्मक) नर्मदा नदी के दक्षिण में गोदावरी के पास अवस्थित था। इन 16 महाजनपदों की जानकारी निम्न ग्रंथों से मिलती है –
- बौद्ध ग्रंथ अंगुत्तर निकाय (सर्वाधिक प्रमाणिक स्रोत)
- जैन ग्रंथ भगवती सूत्र
- बौद्ध ग्रंथ महावस्तु
- चुल्जनिद्देश
Also Read: History MCQ’s Set- 8 |
4. (d) व्याख्या
हड़प्पा कालीन नदियों के किनारे बसे नगर
नगर नदी
हड़प्पा : रावी नदी के बायें
मोहनजोदड़ो : सिधु नदी के दायें
चन्हूदड़ो : सिधु नदी के बायें
रंगपुर : मादर नदी
रोपड़ : सतलज नदी
कोटदीजी : सिधु नदी
सुत्कागेंडोर : दाश्क नदी
बालाकोट : विंदार नदी
आलमगीरपुर : हिंडन नदी
बनवाली : रंगोई नाले
धौलावीरा : मनहर और मानसन नदी
कालीबंगा : घग्घर नदी
लोथल : भोगवा नदी
सोत्काकोह : शादी कौर नदी
5. (d) व्याख्या
- त्रिपिटक का संबंध अर्हत से है। बौद्धों का साहित्य तीन पिटारियों अथवा पिटकों में प्राप्त होने के कारण त्रिपिटक कहा जाता है।
- यह पालि भाषा में रचित है जो बुद्ध के परिनिर्वाण से लेकर ईसा पूर्व प्रथम शताब्दी तक संकलित व सम्पादित होता रहा।
6. (b) व्याख्या
- नामकरकण: इस सभ्यता को हड़प्पा सभ्यता इसलिए कहा जाता है क्योंकि सर्वप्रथम 1921 में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में अवस्थित मांटगुमरी जिले के हड़प्पा नामक स्थल से इस सभ्यता की जानकारी प्राप्त हुई थी।
- भौगोलिक परिप्रेक्ष्य में इस सभ्यता को सिधु घाटी की सभ्यता कहना उचित नहीं है, क्योंकि सिधु प्रदेश के बाहर भी इस सभ्यता के स्थल प्राप्त हुए हैं।
- इस सभ्यता का उपयुक्त नामकरण हड़प्पा ही है, क्योंकि किसी लुप्त सभ्यता का नामकरण प्रायः उस नाम के ऊपर कर दिया जाता है जहाँ से सर्वप्रथम इस सभ्यता से संबंधित सामग्री मिलती है।
7. (b) व्याख्या
- अशोक द्वारा ‘धम्म’ की परिभाषा अभिधम्मपिटक से ली गई है। इस पिटक की रचना तीसरी बौद्ध संगीति में हुई।
- इसमें बौद्ध धर्म के दार्शनिक सिद्धांतों का संग्रह है। यह प्रश्नोत्तर शैली में लिखा गया है।
8. (c) व्याख्या
- हड़प्पा एवं चन्हूदड़ो नामक हड़प्पाई स्थलों से अग्निवेदिका के साक्ष्य नहीं मिले। हड़प्पा की खोज 1921 में दयाराम साहनी एवं माधोस्वरूप वत्स ने की।
- यह रावी नदी के किनारे पाकिस्तान के मोंटगोमरी जिले में अवस्थित है। चन्हूदड़ो सिंधु नदी के किनारे पाकिस्तान के सिंध प्रांत में अवस्थित है। इसकी खोज 1931 में गोपाल मजूमदार द्वारा की गई थी।
9. (c) व्याख्या
- गुप्त शासक स्कंदगुप्त (455-467 ई-) के समय लक्ष्मी विष्णु से संबद्ध हो गई।
- स्कंदगुप्त को शक्रापम, देवराय एवं श्रीपरिक्षिप्तवृक्षा नाम से भी संबोधित किया गया है। इनकी स्वर्ण मुद्राओं पर क्रयादित्य उपाधि मिलती है।
10. (d) व्याख्या
बारा : पंजाब
झकर झाकर : चन्हूदड़ो
समाधि : हड़प्पा
चमकीले मृदभांड : गुजरात