History Objective Questions Set- 6
History MCQs (Multiple Choice Questions) Quiz for State and UPSC Civil Services Examinations. Objective Questions on History for competitive examinations.

Also Read: History Objective Questions Set- 2 |
1. पांचाल राज्य किन कबीलों से मिलकर बना था?
1. यदु 2. तुर्वसु
3. क्रीवि 4. पुरू
(a) 1, 2
(b) 2, 3
(c) 2, 4
(d) 2, 3, 4
2. निम्न में से किसने जैन धर्म को संरक्षण दिया?
1. उदयन 2. सम्प्रति
3. शशांक 4. खारवेल
(a) 1, 2
(b) 1, 3
(c) 1, 4
(d) उपरोक्त सभी
3. निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा सत्य नहीं है?
(महाजनपद) (बुद्ध के समकालीन शासक)
(a) मल्ल – ओक्काक
(b) चेदि – उपचर
(c) कुरू – कोरव्य
(d) वत्स – कालाशोक
4. सूची-1 को सूची-2 के साथ सुमेलित करें तथा कूटों की सहायता से उपयुक्त विकल्प का चयन करेंः
सूची-1 सूची-2
(शक शासक) (क्षेत्र)
A. चष्टन 1. मथुरा
B. राजवुल 2. नासिक
C. भूमक 3. तक्षशिला
D. माउस 4. उज्जैन
A B C D
(a) 1 4 2 3
(b) 4 3 2 1
(c) 2 3 4 1
(d) 4 1 2 3
Also Read: History Objective Questions Set- 3 |
5. निम्नलिखित राजवंश पर विचार कीजिए:
1. शिशुनाग वंश
2. ब्रार्हद्रथ वंश
3. नंद वंश
4. प्रद्योत वंश
उपर्युक्त को पुराणों के अनुसार मगध के राजवंश को कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए-
(a) 2, 1, 4, 3
(b) 2, 4, 1, 3
(c) 1, 4, 2, 3
(d) 1, 4, 3, 2
6. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
1. भारत पर सिंकदर का आक्रमण प्रथम विदेशी आक्रमण नहीं था।
2. सिंकदर ने काबुल मार्ग से होते हुए हिन्दुकुश पर्वत पार किया।
3. सिंकदर तक्षशिला के शासक पोरस से मिला।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है?
(a) 1, 2, 3
(b) 2, 3
(c) 1, 2
(d) 1, 3
7. निम्नलिखित युग्मों में से कौन सा गलत नहीं है?
(a) पकुध काच्चायन – नियतिवादी
(b) पूरन कश्यप – भाग्यवादी
(c) मक्खलि गोशाल – नित्यवादी
(d) अजीत – उच्छेदवादी
Also Read: History Objective Questions Set- 5 |
8. गुप्तकालीन ‘नचना कुठार’ का मंदिर जिस देवता का है वह है?
(a) शिव
(b) पार्वती
(c) विष्णु
(d) लक्ष्मण
9. ऋग्वेद में गौरी शब्द का प्रयोग किसके लिए हुआ है?
(a) रूद्र की पत्नी
(b) राजा की पत्नी
(c) भैंस
(d) घोड़ा
10. बुद्धकालीन श्रेणियों के संदर्भ में विचार कीजिए:
1. श्रेणियों के पास कार्यकारी एवं न्यायिक दोनों अधिकार थे।
2. श्रेणियों सदस्यों के सामाजिक जीवन को नियंत्रित करती थी।
3. श्रेणियों की अपनी सेना नहीं होती थीं।
4. श्रेणी प्रमुख युद्ध का नेतृत्व भी करते थे।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सत्य हैं?
(a) 1, 2, 3
(b) 1, 2
(c) उपर्युक्त सभी
(d) कोई नहीं
Also Read: History Objective Questions Set- 7 |
उत्तर:-
1. (b) व्याख्या
- पांचाल: कीवि और टुवर्स कबीलों ने मिलकर पांचाल का निर्माण किया। पांचाल राज्य मध्य दोआब में स्थित था।
- इनकी राजधानी काम्पिल्य थी। पांचाल राज्य का महत्त्वपूर्ण शासक प्रवाहन जैबलि था जो विद्वानों का संरक्षक था।
2. (c) व्याख्या
जैन मत से प्रभावित संरक्षक उत्तर भारत
शासक : वंश
1. महापदमनंद व धनानंद : नंद वंश
2. बिम्बिसार, अजातशत्रु व उद्यन : हर्यक वंश
3. चन्द्रगुप्त मौर्य, बिन्दुसार व सम्प्रति : मौर्य वंश
4. चण्ड प्रद्योत : अवंति
5. उदयन : सिंधु-सोवीर
6. खारवेल : कलिंग नरेश
दक्षिण भारत के शासक और उनके वंश
शासक : वंश
1. मृगेश वर्मन : कदम्ब वंश
2. अमोघवर्ष : राष्ट्रकूट वंश
3. सोमदेव, सिद्धराज जयसिंह व कुमारपाल : चालुक्य/सोलंकी वश
3. (d) व्याख्या
महाजनद बुद्ध के समकालीन शासक
मल्ल : ओक्काक
चेदि : उपचर
कुरु : कोरव्य
वत्स : उदयन
4. (d) व्याख्या
शक शासक क्षेत्र
चाष्टन : उज्जैन
राजवुल : मथुरा
भूमक : नासिक
माउस : तक्षशिला
5. (b) व्याख्या
1. ब्रार्हद्रथ वंश
2. प्रद्योत वंश
3. शिशुनाग वंश
4. नंद वंश
6. (c) व्याख्या
- भारत पर प्रथम विदेशी आक्रमण ईरान का हुआ। छठी शताब्दी ई.पू. के मध्य में साइरस द्वितीय(558-539 ई. पू.) ईरान में हखमनी साम्राज्य की स्थापना की। इसने हिन्दुकुश पर्वतमाला तक अपना विस्तार किया किन्तु इसे भारत का क्षेत्र जीतने में सफलता नहीं मिली।
- हखमनी आक्रमण (ईरानी आक्रमण) के पश्चात् प्राचीन भारत पर दूसरा विदेशी आक्रमण यूनानियों का हुआ, जिसका नेतृत्व यूनानी राज्य मकदूनिया का शासक सिकंदर ने किया।
- सिकंदर ने काबुल मार्ग से होते हुए हिन्दुकुश पर्वत को पार किया और निकैया पहुँचा।
- निकैया भारत का सबसे निकटवर्ती प्रदेश था। निकैया में सिकंदर तक्षशिला के राजा आम्भी से मिला और उसने सहायता का वचन दिया।
- सिकंदर ने बदले में आम्भी को हाथी दान में दिया। किसी भारतीय नरेश द्वारा अपने देश के प्रति विश्वासघात किए जाने का लिखित इतिहास में यह पहला दृष्टांत है।
- झेलम और चिनाब नदी के बीच पोरस का राज्य था। झेलम हाइडेफोसिस नदी के तट पर सिकंदर और पोरस के बीच युद्ध हुआ और इस युद्ध में पोरस पराजित हुआ। इस युद्ध में सिकंदर का सेनापति कोयनस था।
- पोरस विजय के पश्चात् सिकंदर ने भारत में दो नगर निकैया एवं बूकेफा बसाये। निकैया नगर की स्थापना पोरस विजय के उपलक्ष्य में की तथा बुकेफाला नगर की स्थापना अपने प्रिय घोड़े की मृत्यु के स्थान पर झेलम नदी के तट पर की।
7. (d) व्याख्या
- अन्य संप्रदाय
संस्थापक : संप्रदाय
1. अजित केशकम्बलि : उच्छेदवादी या यादृच्छावादी
2. मक्कखलि गोशाल : आजीवक-नियतिवाद
3. पूरन कस्सप : घोर अक्रियावादी
4. पुकुध कच्चायन : नित्यवादी या अणुवादी
5. संजय वेलट्ठिपुत : अनिश्चयवादी या संदेहवादी
6. निगंठनाथ पुत : जैन धर्म
7. चार्वाक : लोकायत
8. (b) व्याख्या
- गुप्त काल में अनेक मंदिरों का अस्तित्व का पता चलता है। उदाहरण के लिए भूमरा का शिव मंदिर (नागोद), तिगवा का विष्णु मंदिर (जबलपुर), नचनाकुठार का पार्वती मंदिर, देवगढ़ का दशावतार मंदिर, खोह का मंदिर, भीतरगांव का मंदिर, सिरपुर का लक्ष्मण मुंदिर, लड़खान का मंदिर, दर्रा का मंदिर, उदयगिरी का विष्णु मंदिर (विदिशा)।
9. (c) व्याख्या
- ऋग्वेद में गौरी शब्द का प्रयोग भैंस के लिए हुआ है।
10. (b) व्याख्या
- बुद्धकाल में श्रेणियों को बहुत स्वायत्तता प्राप्त थी। उनके निम्नलिखित कार्य थे-
- श्रेणियों के पास कार्यकारी तथा न्यायिक दोनों प्रकार के अधिकार थे।
- वे वस्तुओं का मूल्य, मजदूरी निश्चित करते थे।
- किसी भी स्त्री को बौद्ध संघ की सदस्यता प्राप्त करने के लिए अपने पति के अतिरिक्त संघ की अनुमति भी लेनी पड़ती थी।
- वे बैंक का कार्य भी करती थी।
- श्रेणियों के पास अपनी सेना भी होती थी।
- किसी भ्रष्ट सदस्य को निष्कासित भी कर सकती थी।