Indian Polity & Constitution MCQs (Set- 2)
Indian Polity & Constitution MCQs (Set- 2) (Multiple Choice Questions) Quiz for State and UPSC Civil Services Examinations. Objective Questions on Indian Polity for competitive examinations.

1. मूल अधिकारों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. विचार, अभिव्यक्ति, शान्तिपूर्ण सम्मेलन, निर्बाध विचरण, निवास एवं संघ बनाने की स्वतंत्रता
2. धर्म, मूलवंश, जाति, लिंग या जन्मस्थान के आधार पर विभेद का प्रतिषेध
3. लोक नियोजन के विषय में अवसर की समानता
4. प्राण एवं दैहिक स्वतंत्रता का संरक्षण
उपर्युक्त में कौन-से मूल अधिकार केवल भारतीय नागरिकों को प्राप्त हैं?
A. केवल 1 एवं 2
B. केवल 1, 2 एवं 3
C. केवल 2, 3 एवं 4
D. 1, 2, 3 और 4
2. मूल अधिकार से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. संशोधन-योग्य नहीं हैं।
2. वाद-योग्य नहीं हैं।
3. न्याय-योग्य नहीं हैं।
4. उच्चतम न्यायालय के मूल क्षेत्रधिकार के अंतर्गत नहीं आते हैं।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन करें।
A. केवल 1 और 2
B. केवल 1 और 3
C. केवल 4
D. केवल 1, 2 और 4
Also Read: Indian Polity & Constitution MCQs (Set- 1) |
3. मूल अधिकार के विषय में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है?
A. वाक् एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता भारतीय नागरिकों के साथ-साथ विदेशियों को भी प्राप्त है।
B. प्राण एवं दैहिक स्वतंत्रता का संरक्षण भारतीय नागरिकों के साथ-साथ विदेशियों को भी प्राप्त है।
C. धर्म, मूलवंश, जाति, लिंग या जन्मस्थान के आधार पर विभेद का प्रतिषेध विदेशियों को प्राप्त नहीं है।
D. उपरोक्त सभी।
4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. नेहरू रिपोर्ट (1928) में भारतीय संविधान में मूल अधिकारों को शामिल करने के लिये समर्थन किया गया था।
2. भारतीय संविधान के भाग-3 में राज्य को परिभाषित किया गया है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
5. भारत में मूल अधिकारों के संदर्भ में निम्नांकित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
A. यह अमेरिका में अधिकारों के बिल की भाँति है।
B. यह सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय सुनिश्चित करता है।
C. इसे आपातकालीन स्थिति में निलंबित किया जा सकता है।
D. यह राज्य के कार्यों के विरुद्ध एक गारंटी है।
6. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. संविधान का अनुच्छेद-13 संवैधानिक प्रावधानों को संसद या राज्य के विधानमंडलों द्वारा बनाए गए नियमों/कानूनों पर प्राथमिकता प्रदान करता है।
2. भारत में मूल अधिकारों को लागू करने की शक्ति केवल उच्चतम न्यायालय एवं उच्च न्यायालयों को प्राप्त है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
7. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. समानता का अधिकार एक मूल अधिकार है, जिसकी चर्चा भारतीय संविधान के चार अनुच्छेदों के अंतर्गत की गई है।
2. धर्म आदि के आधार पर विभेद का प्रतिषेध एक मूल अधिकार है, जिसका उल्लेख समानता के अधिकार के अंतर्गत किया गया है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
8. भारतीय संविधान के मूल अधिकार के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. ब्रिटेन के संविधान से विधि के समक्ष समता लिया गया है। यह एक सकारात्मक अधिकार है।
2. अमेरिका के संविधान से विधियों का समान संरक्षण लिया गया है। यह एक नकारात्मक अधिकार है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
9. निम्नलिखित में से कौन भारतीय संविधान के अनुच्छेद-16 के अंतर्गत नियोजन के विषय में अवसर की समता के अपवाद के अंतर्गत शामिल नहीं है?
A. धार्मिक या सांप्रदायिक संस्था के क्रियाकलाप से संबंधित किसी विशिष्ट धर्म/संप्रदाय के पदधारी संबंधी प्रावधान।
B. अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लिये राज्य सेवाओं में पदोन्नति में आरक्षण की व्यवस्था।
C. अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के लिये सरकारी, गैर-सरकारी शिक्षण संस्थानों में आरक्षण की व्यवस्था।
D. राज्य के अधीन सेवाओं में पिछड़ा वर्ग के लिये आरक्षण की व्यवस्था।
10. निम्नलिखित में से किस प्रकार के विभेद का प्रतिषेध भारतीय संविधान के अनुच्छेद-15 में शामिल किया गया है?
1. धर्म
2. मूलवंश
3. जाति
4. लिंग
5. जन्मस्थान
कूटः
A. केवल 1, 2, 3 और 4
B. केवल 1, 2, और 4
C. केवल 2, 3 और 5
D. 1, 2, 3, 4, और 5
11. पिछड़ा वर्ग के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. पिछड़ा वर्ग का आधार सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक है।
2. राज्य की सेवाओं में उस वर्ग का प्रतिनिधित्व पर्याप्त नहीं है।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
12. क्रीमीलेयर के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. जिसके पास एक छूट सीमा से अधिक की संपत्ति है, क्रीमीलेयर के अंतर्गत नहीं आते
2. पिछड़ा वर्ग में क्रीमीलेयर की पहचान के लिये रामनंदन समिति का गठन किया गया।
3. इसके अंतर्गत शामिल पिछड़ा वर्ग आरक्षण का लाभ उठा सकता है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. केवल 1 और 3
D. 1, 2 और 3
13. लोक नियोजन (निवास संबंधी शर्त) अधिनियम, 1957 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. यह अधिनियम भारतीय संविधान के अनुच्छेद-16 (2) का अपवाद है।
2. यह व्यवस्था वर्तमान में किसी राज्य/केंद्र-शासित प्रदेश में लागू नहीं है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
14. भारतीय सर्वाेच्च न्यायालय को ‘समान कार्य के लिये समान वेतन’ को एक मौलिक अधिकार बनाने के लिये आधार मिलता है
A. प्रस्तावना में प्रयुक्त समाजवादी शब्द को संविधान के अनुच्छेद-15 से।
B. प्रस्तावना में प्रयुक्त समाजवादी शब्द को संविधान के अनुच्छेद-17 से।
C. संविधान की प्रस्तावना में प्रयुक्त समाजवादी शब्द और अनुच्छेद-18 से।
D. प्रस्तावना में प्रयुक्त समाजवादी शब्द, अनुच्छेद-14, 16 एवं 39(D) से।
15. सिविल अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1955 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. इस अधिनियम का संबंध भारतीय संविधान के भाग-3 में वर्णित अस्पृश्यता के अंत से है।
2. संसद एवं राज्य के विधानमंडल को भारतीय संविधान का अनुच्छेद-35 यह अधिकार देता है कि वह इस प्रकार के अधिनियम बनाए।
3. अस्पृश्यता के आचरण से दोषसिद्ध व्यक्ति संसद या किसी राज्य के विधानमंडल की सदस्यता के लिये योग्य नहीं रह जाता है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 1 और 2
C. केवल 1 और 3
D. 1, 2 और 3
16. भारतीय संविधान का अनुच्छेद- 23(2) मानव दुर्व्यापार एवं बलात् श्रम का अपवाद है। राज्य सार्वजनिक उद्देश्यों के लिये अनिवार्य सेवा आरोपित कर सकता है, परंतु ऐसा करते समय राज्य निम्नलिखित आधारों पर विभेद नहीं करेगाः
1. धर्म
2. मूलवंश
3. जाति
4. वर्ग
5. निवास स्थान
6. लिंग
उपर्युक्त में से कौन से आधार को इसमें शामिल नहीं किया गया है?
A. केवल 1, 4 और 5
B. केवल 2, 4 और 5
C. केवल 5 और 6
D. केवल 4, 5 और 6
17. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गठित 6 सदस्यीय समिति की सिफारिश पर की जाती है। इस समिति के सदस्यों में कौन-कौन शामिल होते हैं-
1. लोकसभा का अध्यक्ष
2. राज्यसभा का सभापति
3. संसद के दोनों सदनों के मुख्य विपक्षी दल के नेता
4. केन्द्रीय गृहमंत्री
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन कीजियेः
A. केवल 1, 2 और 3
B. केवल 1, 3 और 4
C. केवल 1, 2 और 4
D. 1, 2, 3 और 4
18. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विषय में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. आयोग को सिविल न्यायालय के अधिकार और शक्तियाँ प्राप्त होती हैं।
2. आयोग उन घटनाओं की जाँच नहीं कर सकता है जिन्हें घटित हुए एक वर्ष से अधिक का समय हो गया हो।
3. आयोग के पास स्वयं का अपना जाँच दल होता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 1 और 2
C. केवल 1 और 3
D. 1, 2 और 3
19. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विषय में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
A. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को मानवाधिकार उल्लंघन के दोषी को दण्डित करने की शक्ति प्राप्त है।
B. संसद द्वारा पारित अधिनियम के अंतर्गत राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का गठन वर्ष 1990 में किया गया।
C. मानवाधिकार से पीडि़त किसी व्यक्ति को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
D. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की शक्तियाँ केवल सलाहकारी प्रकृति की होती है।
20. राज्य मानवाधिकार आयोग के विषय में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
A. संबंधित राज्य के राज्यपाल राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति और उनको पद से हटाया जाता है।
B. आयोग का अध्यक्ष तथा सदस्य कार्यकाल पूरा करने के पश्चात् केन्द्र सरकार और राज्य सरकार के अधीन कोई सरकारी पद ग्रहण कर नहीं सकते हैं।
C. राज्य मानवाधिकार आयोग ऐसे मामलों की सुनवाई नहीं करता है जिसका एक वर्ष से अधिक का समय बीत गया है।
D. आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों के वेतन-भत्ते और अन्य सेवा-शर्तों का निर्धारण राज्य सरकार के द्वारा किया जाता है।
21. प्राण एवं दैहिक स्वतंत्रता के संरक्षण संबंधी प्रावधान भारतीय संविधान के भाग-3 में किया गया है। इस संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
A. इस मूल अधिकार में विधि की सम्यक प्रक्रिया के सिद्धान्त को अपनाया गया है।
B. यह एकमात्र मूल अधिकार है, जिसे आपातकाल में भी निलम्बित नहीं किया जा सकता है।
C. विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया के आधार पर भी किसी व्यक्ति को उसके प्राण या दैहिक स्वतंत्रता से वंचित नहीं किया जा सकता है।
D. यह मूल अधिकार सभी व्यक्तियों को प्राप्त नहीं है।
22. शिक्षा के अधिकार के विषय में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. यह एक मूल अधिकार है।
2. 93वें संविधान संशोधन 2002 के द्वारा इसे मूल अधिकार बनाया गया।
3. राज्य 8-14 वर्ष की आयु के बच्चों को निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा उपलब्ध कराएगा।
4. इसे संविधान के अनुच्छेद-19 के साथ जोड़ा गया है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 1 और 2
C. केवल 1 और 3
D. केवल 1 एवं 4
23. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है?
A. निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा प्रदान करने के लिये संसद द्वारा शिक्षा का अधिकार संबंधी अधिनियम पारित किया गया।
B. भारतीय संविधान के अनुच्छेद-45 में कहा गया है कि राज्य छः वर्ष से कम आय के सभी बच्चों के लिये शिक्षा प्रदान करने का प्रयास करेगा।
C. भारतीय संविधान के अनुच्छेद-51(D) में प्रावधान किया गया है कि माता-पिता या संरक्षक 6-14 वर्ष की आयु वर्ग के अपने बच्चे को शिक्षा के अवसर प्रदान करेगा।
D. शिक्षा का अधिकार अधिनियम 1 अप्रैल, 2009 से प्रभावी हो गया है।
24. अनुच्छेद-22 के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
A. गिरफ़्तारी के 24 घंटे की अवधि में निकटतम मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा, जिसमें यात्र में लगा आवश्यक समय भी शामिल है।
B. निवारक निरोध विषय संबंधी विधेयक बनाने की शक्ति राज्य के विधानमंडलों को प्राप्त नहीं है।
C. इस संबध में संसद द्वारा आतंकवाद निवारण अधिनियम (POTA), 2002 पारित किया गया, परन्तु वर्तमान में यह लागू नहीं है।
D. निवारक निरोध विषय संबंधी विधेयक के तहत गिरफ्तार किये गए किसी व्यक्ति को एक माह की अवधि से अधिक हिरासत में नहीं रखा जा सकता है।
25. निम्नलिखित में से कौन सा अधिकार भारतीय संविधान के अनुच्छेद-19(i) (घ) को अनुच्छेद-21 के साथ मिलाकर पढ़ने पर प्राप्त होता है?
A. सूचना का अधिकार
B. विदेश यात्र करने का अधिकार
C. एकांतता का अधिकार
D. आश्रय पाने का अधिकार
26. सूचना का अधिकार विधिक अधिकार के साथ-साथ मूल अधिकार भी है। भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अन्तर्गत इसे मूल अधिकार माना गया है?
A. अनुच्छेद-20
B. अनुच्छेछ-22
C. अनुच्छेद-19
D.अनुच्छेद-21(क)
27. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन मानव दुर्व्यापार एवं बलात-श्रम का प्रतिषेध के संदर्भ में सही नहीं है?
A. यह एक मूल अधिकार है, जिसकी चर्चा शोषण के विरुद्ध अधिकार में की गई है।
B. यह अधिकार नागरिक एवं गैर-नागरिक दोनों को प्राप्त है।
C. भारतीय संविधान के अनुच्छेद-24 में इसकी चर्चा की गई है।
D. इसका एक अपवाद है कि राज्य सार्वजनिक उद्देश्यों के लिये अनिवार्य सेवा आरोपित कर सकता है।
28. कारखानों में बालकों के नियोजन का प्रतिषेध किया गया है। इसके संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के किसी बालक को किसी कारखाने या खान में नियोजित नहीं किया जा सकता।
2. इसकी चर्चा भारतीय संविधान के अनुच्छेद-23 में की गई है।
3. इसे शोषण के विरुद्ध अधिकार में शामिल किया गया है।
4. शोषण के विरुद्ध अधिकार गैर-नागरिक को प्राप्त नहीं है।
उपर्युक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 1, 2 और 3
C. केवल 3
D. केवल 3 और 4
29. बाल श्रम (निषेध एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2016 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. यह अधिनियम 14 वर्ष से कम आयु के सभी बच्चों को सभी व्यवसायों एवं प्रक्रियाओं में रोजगार निषिद्ध करता है।
2. इस अधिनियम के उल्लंघन पर छः माह से लेकर दो वर्ष तक के कैद का प्रावधान है।
उपर्युक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
30. निम्नलिखित में से किसे भारतीय संविधान के अनुच्छेद-25 में प्रयुक्त हिन्दू शब्द के अन्तर्गत शामिल किया गया है?
1. बौद्ध
2. जैन
3. सिक्ख
4. पारसी
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन कीजियेः
कूटः
A. केवल 1 और 3
B. केवल 1, 2 और 3
C. केवल 1, 3 और 4
D. उपर्युक्त सभी
31. भारतीय संविधान के अनुच्छेद-25 के अंतर्गत निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन शामिल है/हैं?
1. अन्तःकरण की स्वतंत्रता एवं धर्म को अबाध रूप से मानने, आचरण करने एवं प्रचार करने का अधिकार।
2. यह अधिकार नागरिक एवं गैर-नागरिक दोनों को प्राप्त है।
3. कृपाण धारण करना एवं लेकर चलना सिक्ख धर्म को मानने का अंग समझा जाएगा।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन कीजियेः
A. केवल 1
B. केवल 2
C. केवल 1 एवं 2
D. 1, 2 एवं 3
32. भारतीय संविधान का अनुच्छेद-25 अन्तःकरण की स्वतंत्रता, धर्म को अबाध रूप से मानने, आचरण और प्रचार करने की स्वतंत्रता प्रदान करता है, ऐसी धार्मिक स्वतंत्रता निम्नलिखित में किसके अधीन रहते हुए प्राप्त होगीः
1. लोक व्यवस्था
2. स्वास्थ्य
3. सदाचार
4. मानववाद
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन कीजियेः
A. केवल 1
B. केवल 1 और 3
C. केवल 1, 2 और 3
D. केवल 1, 3 और 4
33. धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार के प्रावधानों के अंतर्गत निम्नलिखित में कौन सम्मलित हैंः
1. धर्म प्रचार करने का अधिकार।
2. सिक्खों को कृपाण धारण करने एवं रखने का अधिकार।
3. राज्यों को समाज-सुधारक विधि निर्माण का अधिकार।
4. धार्मिक निकायों को लोगों का धर्म परिवर्तन कराने का अधिकार।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन करें।
D. केवल 1, 2 और 3
B. केवल 2, 3 और 4
C. केवल 3 और 4
D. उपर्युक्त सभी
34. भारतीय संविधान के अनुच्छेद-29 में प्रावधान किया गया है कि राज्य द्वारा पोषित या राज्य-निधि से सहायता प्राप्त किसी शिक्षण संस्था में प्रवेश से किसी भी नागरिक को निम्नलिखित आधार पर वंचित नहीं किया जाएगा। इसमें शामिल हैंः
1. धर्म
2. जाति
3. मूलवंश
4. भाषा
5. लिंग
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन कीजियेः
A. केवल 1, 2 और 3
B. केवल 1, 2, 3 और 4
C. केवल 1, 2, 3 और 5
D. उपरोक्त सभी
35. भारतीय संविधान निम्नलिखित में से किसे मान्यता देता हैः
A. केवल धार्मिक अल्पसंख्यकों को।
B. केवल भाषायी अल्पसंख्यकों को।
C. धार्मिक एवं भाषायी अल्पसंख्यकों को।
D. धार्मिक, भाषायी एवं नृजातीय अल्पसंख्यकों को।
36. निम्नलिखित में कौन-सा/से संवैधानिक प्रावधान पशुवध को प्रोत्साहित नहीं करता है/हैं?
1. राज्य के नीति-निदेशक तत्व
2. मौलिक कर्त्तव्य
निम्नलिखित कूटों की सहायता से सही उत्तर चुनिए
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
37. भारतीय संविधान के भाग-3 में मूल अधिकार का प्रावधान है। इस संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
A. सभी व्यक्तियों को संस्कृति एवं शिक्षा संबंधी अधिकार प्राप्त है।
B. अनुच्छेद-34 के अन्तर्गत संसद द्वारा बनाए गए क्षतिपूर्ति अधिनियम को इस आधार पर न्यायालय में चुनौती दी जा सकती है कि यह अधिनियम किसी मूल अधिकार का उल्लंघन करता है।
C. अनुच्छेद-33 के अन्तर्गत संसद द्वारा बनाई गई विधि को किसी न्यायालय में चुनौती नहीं दी जा सकती है।
D. अनुच्छेद-35 संसद एवं राज्य के विधानमंडलों को इस संबंध में कानून बनाने का अधिकार देता है।
38. भारतीय संविधान के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
A. उच्चतम न्यायालय की तुलना में उच्च न्यायालयों को रिट निकालने की शक्ति अधिक है।
B. प्रस्तावना/उद्देशिका को भारतीय संविधान का हृदय कहा जाता है।
C. डॉ. अम्बेडकर ने संवैधानिक उपचारों के अधिकार को संविधान का हृदय कहा है।
D. उच्चतम न्यायालय एवं उच्च न्यायालय अनुच्छेद-32 के अन्तर्गत रिट निकालते हैं।
39. भारतीय संविधान में संपत्ति के अधिकार के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. यह एक संवैधानिक अधिकार है।
2. यह एक वैधानिक अधिकार है।
3. यह मौलिक अधिकार नहीं है।
4. 42वें संविधान संशोधन, 1976 के बाद से यह मौलिक अधिकार नहीं रहा।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन कीजियेः
A. केवल 2 और 3
B. केवल 1, 2 और 3
C. केवल 2, 3 और 4
D. 1, 2, 3 और 4
40. निम्नलिखित में से कौन-सा भारतीय संविधान में संपत्ति का अधिकार एक वैधानिक अधिकार है के संदर्भ में सही है?
A. इसकी चर्चा संविधान के भाग-XIII में की गई है।
B. इसे संविधान के अनुच्छेद-301(D) से संबद्ध किया गया है।
C. कांग्रेस की सरकार ने 44वें संविधान संशोधन, 1978 में इसे अनुच्छेद 300(D) से संबद्ध किया।
D. 44वें संविधान संशोधन 1978 के द्वारा अनुच्छेद 19(i) (च) एवं अनुच्छेद-31 को मूल अधिकार से हटा दिया गया।
41. भारतीय संविधान के अनुच्छेद-31(क) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. इसे पहले संविधान संशोधन अधिनियम, 1951 के द्वारा जोड़ा गया।
2. इसे अनुच्छेद-14 एवं 19 पर वरीयता दी जाती है।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
42. ‘बन्दी प्रत्यक्षीकरण’ रिट के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. यह रिट सार्वजनिक प्राधिकरण या व्यक्तिगत दोनों के विरुद्ध जारी की जा सकती है।
2. इस रिट को व्यक्ति की स्वतंत्रता का महानतम रक्षक माना जाता है।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
43. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिये तथा नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन कीजियेः
सूची-I
(न्यायालय द्वारा निकाली गई रिट) |
सूची-II
(विभिन्न परिस्थितियाँ) |
A. उत्प्रेषण | 1. जब अधीनस्थ न्यायालय ने अपना निर्णय नहीं दिया है। |
B. प्रतिषेध | 2. जब अधीनस्थ न्यायालय ने अपना निर्णय दे दिया है। |
C. परमादेश | 3. जब कोई व्यक्ति अवैध रूप से किसी लोक पद को ग्रहण कर लेता है। |
D. अधिकार पृच्छा | 4. जब कोई सार्वजनिक पदाधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन नहीं करता है। |
कूटः
A | B | C | D | |
A | 1 | 2 | 3 | 4 |
B | 2 | 1 | 4 | 3 |
C | 2 | 1 | 3 | 4 |
D | 1 | 2 | 4 | 3 |
44. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. अनुच्छेद-32 के अन्तर्गत भारत के सर्वाेच्च न्यायालय को केवल मूल अधिकारों के संबंध में रिट निकालने की शक्ति है।
2. भारत के उच्च न्यायालयों को संविधान के अनुच्छेद-226 के अन्तर्गत मूल अधिकारों के अतिरिक्त अन्य मामलों में रिट निकालने की शक्ति है।
3. सर्वाेच्च न्यायालय को यह शक्ति है कि अनुच्छेद-32 के तहत किसी अन्य न्यायालय को भी रिट निकालने अधिकार दे सकता है।
उपरोक्त कथनों में कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?
A. केवल 1
B. केवल 1 और 2
C. केवल 1 और 3
D. 1, 2 और 3
45. मूल अधिकार के संरक्षण के लिये जारी की जाने वाली रिट के संदर्भ में निम्नलिखित मे से कौन-सा कथन सही नहीं है?
A. प्रतिषेध रिट केवल न्यायिक एवं अर्ध-न्यायिक प्राधिकरणों के विरुद्ध जारी की जा सकती है।
B. बन्दी प्रत्यक्षीकरण रिट सार्वजनिक प्राधिकरण एवं व्यक्तिगत दोनों के विरुद्ध जारी की जा सकती है।
C. परमादेश रिट सार्वजनिक अधिकारों एवं निजी व्यक्ति या इकाई के विरुद्ध जारी की जा सकती है।
D. उत्प्रेषण रिट विधिक निकायों एवं निजी व्यक्तियों या इकाईयों के विरुद्ध जारी नहीं की जा सकती है।
46. ‘परमादेश’ प्रलेख निम्नलिखित में से किसके विरुद्ध नहीं निकाला जा सकता है?
1. भारत के राष्ट्रपति
2. राज्यों के राज्यपालों
3. उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जो न्यायिक क्षमता में कार्यरत हैं।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन कीजियेः
A. केवल 1
B. केवल 3
C. केवल 1 और 3
D. 1, 2 और 3
47. भारत के संविधान में अनुच्छेद-23 मानव दुर्व्यापार एवं बलात-श्रम के निषेध का प्रावधान करता है। निम्नलिखित में से कौन-सा अनुच्छेद-23 से संबंध नहीं रखता है?
A. पीपल्स यूनियन फॉर डेमोक्रेटिक राइट्स बनाम भारत संघ, 1982
B. अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956
C. बाल श्रम (प्रतिषेध और विनियमन) अधिनियम, 1986
D. बंधित श्रम पद्धति (उत्सादन) अधिनियम, 1976
48. भारत में 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालकों को किसी कारखाने या खान में काम करने के लिये नियोजन पर रोक है। यह रोक निम्नलिखित में से किसके द्वारा लगाई गई हैः
1. भारत के संविधान द्वारा
2. उच्चतम न्यायालय के निर्णय द्वारा
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन कीजियेः
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
49. अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 को निम्नलिखित में से कौन-से मूल अधिकारों को प्रभावी करने वाले के रूप में देखा जा सकता है?
1. अस्पृश्यता का अंत
2. विधि के समक्ष समानता
3. विभेद के विरुद्ध अधिकार
4. धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन कीजियेः
A. केवल 1, 2 और 3
B. केवल 2 और 3
C. केवल 2, 3 और 4
D. 1, 2, 3 और 4
50. भारतीय संविधान में मूल अधिकार के विषय में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. देश के किसी भाग में निवास तथा बसने की स्वतंत्रता।
2. भारत के संपूर्ण क्षेत्र में अबाध भ्रमण की स्वतंत्रता।
3. अपराधों के लिये दोष सिद्धि के संबंध में संरक्षण।
4. वाक् एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता।
5. प्राण एवं दैहिक स्वतंत्रता का संरक्षण।
उपर्युक्त में से कौन-से मूल अधिकार राष्ट्रीय आपातकाल में भी सीमित या समाप्त नहीं किये जा सकते हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 3 और 4
C. केवल 3 और 5
D. केवल 4 और 5
उत्तर:-
1. | B | 2. | C | 3. | A | 4. | C | 5. | B |
6. | C | 7. | B | 8. | D | 9. | C | 10. | D |
11. | B | 12. | B | 13. | A | 14. | D | 15. | C |
16. | C | 17. | B | 18. | D | 19. | D | 20. | A |
21. | A | 22. | A | 23. | D | 24. | C | 25. | C |
26. | C | 27. | C | 28. | C | 29. | C | 30. | B |
31. | D | 32. | C | 33. | A | 34. | B | 35. | C |
36. | C | 37. | C | 38. | D | 39. | B | 40. | D |
41. | C | 42. | C | 43. | B | 44. | D | 45. | C |
46. | D | 47. | C | 48. | C | 49. | A | 50. | C |