टेक-कॉनक्लेव 2022 (Tech-Conclave 2022)
- 3 मार्च 2022 को इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव टेक-कॉनक्लेव 2022 का उद्घाटन किया।

मुख्य बिंदु
- गौरतलब है की राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) पिछले चार दशकों से सरकारों के साथ उनकी डिजिटल पहलों में साझीदारी कर रहा है।
- वर्षों के दौरान NIC ने न केवल सरकार के उपयोग के लिये उत्कृष्ट देशव्यापी ICT अवसंचरना, डिजिटल प्लेटफॉर्म और समाधानों का निर्माण किया है।बल्कि केंद्र और राज्य सरकारों के साथ उनकी प्रक्रियाओं के स्वमेव परिचालन और नागरिक सेवाओं की इलेक्ट्रॉनिक आपूर्ति के लिये काम किया है।
- उल्लेखनीय है की सूचना प्रौद्योगिकी सेक्टर में प्रौद्योगिकी उन्नयन और विकास की प्रक्रिया लगातार चलती रहती है, इसलिये अद्यतन प्रौद्योगिकियों से परिचित होते रहना जरूरी है।
- यह भी अनिवार्य है कि सरकारी अधिकारी उदीयमान और परिवर्तनशील प्रौद्योगिकियों के प्रति जागरूक रहें और उन्हें अपनाने के लिये तत्पर हों।
- इसी के चलते NIC एक टेक-कॉनक्लेव 2022 का आयोजन कर रहा है, जिसमें उन उदीयमान प्रौद्योगिकियों पर मनन किया जायेगा, जो खासतौर से ई-शासन में लागू होती हैं।
- इस वर्ष के टेक-कॉनक्लेव 2022 का विषय “नेक्स्ट जेनरेशन टेक्नोलॉजीस फॉर डिजिटल गवर्नमेंट” है।
- केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी, रेल और संचार मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव तीसरे ‘NIC टेक-कॉनक्लेव 2022’ का उद्घाटन किया।
- इस दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) 3 और 4 मार्च, 2022 को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में कर रहा है।
- 2022 सम्मेलन के वक्ताओं में सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग से जुड़े विशेषज्ञ हैं, जो कृत्रिम बौद्धिकता, डेटा एनालिटिक्स, नेक्स्ट जेनरेशन डेटाबेस सॉल्यूशंस, साइबर सुरक्षा, क्लाउड का भविष्य तथा विभिन्न ई-शासन समाधान, आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अपने अनुभवों को साझा करेंगे।
- इससे जो लाभ मिलेंगे, वे ICT उत्कृष्ट व्यवहारों को समझने से लेकर समाज के प्रमुख डिजिटल परिवर्तन में कारगर आधुनिक प्रौद्योगिकियों और रुझानों के बारे में जागरूकता पैदा करने से जुड़े हैं। इन सबको उद्योगों द्वारा अपनाया जा रहा है।
उपयोगिता –
- टेक-कॉनक्लेव 2022 से मंत्रालयों/विभागों के आईटी प्रबंधकों को फायदा होगा। उन्हें आधुनिक ICT प्रौद्योगिकियों और उनके इस्तेमाल के बारे में जानकारी मिलेगी।
- आधुनिक प्रौद्योगिकियों के मद्देनजर उद्योगों में किये जाने वाले उत्कृष्ट व्यवहारों से भी उनका परिचय होगा।
- इस कार्यक्रम से राज्य सरकारों के आईटी सचिवों को भी एक मंच मिलेगा, ताकि वे नई प्रौद्योगिकियों और उनके इस्तेमाल के बारे में बेहतर जानकारी ले सकें और उन्हें अपने राज्यों में लागू कर सकें।
- इससे उद्योग और सरकार के आईटी प्रबंधकों के बीच बातचीत का अवसर भी मिलेगा, देश में सरकारी कामकाज में क्षमता निर्माण में तथा उच्च गुणवत्ता वाली नागरिक केंद्रित सेवायें प्रदान करने में मदद मिलेगी।
राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) के बारे में
- राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (National Informatics Centre – NIC) भारत सरकार का सूचना प्रौद्योगिकी में प्रमुख विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान है।
- इसकी स्थापना 1976 में सरकारी क्षेत्र में बेहतर पद्धतियों, एकीकृत सेवाओं तथा विश्वव्यापी समाधानों को अपनाने वाली ई-सरकार/ई-शासन संबंधी समाधानों को प्रदान करने के लिए स्थापना की गयी थी।
- NIC, भारत सरकार में सूचना संचार प्रौद्योगिकी (ICT) समाधानों के कार्यान्वयन तथा उनके सक्रिय संवर्धन में सबसे आगे है। NIC ने पिछले तीन दशकों से देश-भर में ई-शासन अभियान चलाने के लिए सरकार के प्रयासों में सहायता करने तथा बेहतर व अत्यधिक पारदर्शी शासन प्रदान करने हेतु मजबूत नींव बनाने के लिए नेतृत्व किया है।
टेक-कॉनक्लेव 2022 लक्ष्य –
- सरकार का प्रौद्योगिकी भागीदार
- सरकार के लिए आईटी सिस्टम डिजाइन और विकसित करना
- सरकार को ICT अवसंरचना प्रदान करना
- उभरती प्रौद्योगिकियों के उपयोग पर अन्वेषण और सलाह देना