World Geography MCQs (Set- 1)
World Geography MCQs (Set- 1) for State and UPSC Civil Services Examinations. Objective Questions on Physical Geography and World Geography for competitive examinations.

Also Read: Indian Polity & Constitution MCQs (Set- 1) |
Also Read: Indian Polity & Constitution MCQs (Set- 2) |
1. निम्नलिखित विशेषताएँ नीचे दिए गए विकल्पों में से किस प्रकार के ज्वालामुखी की है?
1. इस प्रकार के ज्वालामुखी में निस्तृत पदार्थ एवं लावा का विस्फोट बारी-बारी से होता है।
2. यह प्रायः विस्फोटक उद्गार का परिणाम होता है।
3. यह सबसे ऊँचे और सबसे तीव्र ढाल वाले ज्वालामुखियों में से एक है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन कीजिए।
A. सिंडल ज्वालामुखी
B. मिश्रित ज्वालामुखी
C. शील्ड ज्वालामुखी
D. मध्य महासागरीय कटक ज्वालामुखी
2. गुटेनबर्ग असंबद्धता के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. यह वाह्य कोर और मेंटल कोर के बीच की सीमा है।
2. द्वितीयक भूकंपीय तरंगें इस सीमा को नहीं पार करती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
3. सर्क, अरेत, वर्गश्रृंग शब्द किससे संबंधित है?
A. तटीय भू-आकृतियां
B. मरुस्थलीय भू-आकृतियां
C. हिमानी की भू-आकृतियां
D. प्रवाहित जल द्वारा निर्मित भू-आकृतियां
4. भूकंप छाया क्षेत्र (Shadow zone) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. यह तरल कोर द्वारा P- तरंगों को पूरी तरह से रोके जाने और तरल कोर द्वारा S- तरंगों के अपवर्तित (refracted) होने के कारण बनता है।
2. S- तरंगों का छायांकित क्षेत्र P-तरंगों की तुलना में बहुत बड़ा होता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D .न तो 1 और न ही 2
5. निम्नलिखित में से कौन-सा/से ब्लॉक पर्वत का/के उदाहरण है/हैं?
1. एंडीज पर्वत शृंखला
2. माउंट फूजी
3. सतपुड़ा श्रेणी
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 3
D. 1, 2 और 3
6. निम्नलिखित में से कौन-सा सही ढंग से समस्थिति (आइसोस्टेसी) शब्द का वर्णन करता है?
A. यह पृथ्वी के स्थलमंडल और दुर्बलमंडल (एस्थेनोस्फीयर) के बीच गुरुत्वीय संतुलन की स्थिति है।
B. यह बाह्य परिस्थितियों में परिवर्तन के बावजूद स्थिर आंतरिक वातावरण बनाए रखने की शरीर की क्षमता है।
C. यह विषय तापमान की दो वायु राशियों के बीच संतुलन की स्थिति है।
D. यह पृथ्वी के वायुमंडल की गैसों की स्थिर संरचना बनाए रखने की क्षमता है।
7. निम्नलिखित में से किन प्रक्रियाओं का भौतिक अपक्षय के रूप में वर्गीकरण किया जा सकता है?
1. चट्टानों का बारी-बारी गीला होना और सूखना।
2 .चट्टान का दबाव मुक्त होना
3. अम्लीय जल से चट्टान का विघटन
4. बारंबार तापमान में परिवर्तन
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
A. केवल 1, 2 और 3
B. केवल 1 और 3
C. केवल 2 और 4
D. केवल 1, 2 और 4
8. कार्स्ट स्थलाकृति के विकास के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी परिस्थितियाँ आवश्यक हैं?
1. मोटी विशाल घुलनशील शैल।
2 .भली-भांति संधित एवं गैर-छिद्रित शैल संस्तर।
3. मध्यम से लेकर भारी वर्षा।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
A. केवल 1 और 2
B. केवल 1 और 3
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3
9. निम्नलिखित में से कौन पृथ्वी के आंतरिक भाग के संबंध में जानकारी प्रदान करते हैं?
1. ज्वालामुखी विस्फोट
2 .उल्कापिंड
3. भूकंपीय गतिविधियां
4. गहरी महासागर ड्रिलिग परियोजनाएँ
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
A. केवल 1, 2 और 3
B. केवल 2 और 3
C. केवल 2, 3 और 4
D. 1, 2, 3 और 4
10. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. लीथिफिकेशन (Lithification) अवसादों के शैलों के रूप में संघनन की प्रक्रिया है।
2. फोलिएश्न (Foliation) खनिजों या कणों का कायांतरित शैलों में विन्यास है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
न तो 1 और न ही 2
11. निम्नलिखित में से कौन-सी प्रमुख प्लेटें है/हैं?
1. प्रशांत प्लेट
2. अरेबियन प्लेट
3. नज्का प्लेट
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
A. केवल 1
B. केवल 1 और 2
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3
12. दुर्लभ मृदा तत्वों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. दुर्लभ मृदा तत्वों के निक्षेप भू-पर्पटी में अल्प हैं।
2. उनके निक्षेपों के साथ सामान्य रूप से अत्यधिक रेडियोधर्मी तत्व पाए जाते हैं।
3. भारत में दुर्लभ मृदा तत्वों के निक्षेप नहीं हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1 और 3
B. केवल 2
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3
13. प्लेट विवर्तनिकी (Plate tectonics) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. रूपांतर सीमा पर न तो पर्पटी का निर्माण होता है और न ही विनाश।
2. दो महासागरीय प्लेटों के बीच अभिसरण सीमा नहीं हो सकती।
3. अपसारी सीमा पर पर्पटी नष्ट हो जाती है क्योंकि यहाँ एक प्लेट दूसरी प्लेट के नीचे धँसती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
केवल 1 और 3
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3
14. चट्टानों के गठन के संदर्भ में बैंडेड रॉक (banded rocks) क्या है?
A. मैग्मा के त्वरित शीतलन के परिणामस्वरूप निर्मित आग्नेय चट्टान।
B. क्रमिक रूप से हल्के और गहरे रंग की परतें प्रदर्शित करने वाली रूपांतरित चट्टानें।
C. वहिर्जात कारकों द्वारा निक्षेपित टुकड़ों के संपीडन/दबाव के परिणामस्वरूप निर्मित चट्आनें।
D. जैविक रूप से निर्मित अवसादी चट्टानें।
15. बेग्नर के महाद्वीपीय सिद्धांत के संदर्भ में निम्नलिखित को सुमेलित कीजिएः
सूची-I |
सूची-II |
a. साम्य | 1. महाद्वीपों के तटों में एकरूपता |
b. पैंजिया | 2. सभी महाद्वीपों का एक स्थान पर समूहन |
c. गोंडवानालैंड | 3. पैंजिया का उत्तरी भाग |
d. लॉरेशिया | 4. पैंजिया का दक्षिणी भाग |
कूटः
|
a | b | c | d |
A. |
1 | 2 | 4 | 3 |
B. |
1 |
2 | 3 | 4 |
C. |
2 |
1 |
4 |
3 |
D. | 4 | 3 | 2 |
1 |
16. मोहोरोबिसिस असातत्य किन दो के बीच सीमा का कार्य करती हैं?
A. भू-पर्पटी तथा मैंटल
B. ऊपरी मैंटल तथा निचला मैंटल
C. निचला मैंटल तथा बाह्य क्रोड
D. बाह्य क्रोड तथा आंतरिक क्रोड
17. प्रविष्ठन का संबंध है-
A. अभिसरण प्लेट सीमाओं से
B. अपसारी प्लेट सीमाओं से
C. रूपांतर प्लेट सीमाओं से
D. इनमें से किसी से भी नहीं
18. विश्व की सबसे बड़ी प्लेट कौन-सी है?
A. यूरेशियन प्लेट
प्रशांत प्लेट
C. अफ्रीकी प्लेट
अंटार्कटिक प्लेट
19. निम्नलिखित में से किसका संबंध प्लेट विर्वतनिकी से नहीं है?
A. भूकंप
B. ज्वालामुखी
C. वलित पर्वत
D. महासागरीय धाराओं की दिशा
20. निम्नलिखित में से कौन युग्म सुमेलित नहीं है?
A. वलित पर्वत – रॉकीज
B. भ्रंशोत्थ पर्वत – आल्प्स
C. ज्वालामुखी पर्वत – मोना लोआ
D. अवशिष्ट पर्वत – नीलगिरी
21. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं है?
A. वास्जेज – फ्रांस
B. ब्लैक फॉरेस्ट – जर्मनी
C. फूजीयामा – जापान
D. पोपा – फिलीपीन्स
22. अंतः पर्वतीय पठार कहाँ स्थित होता है?
A. पर्वतों के बीच
B. तट के निकट
C. भृगु पर
D. मैदान के किनारे पर
23. निम्नलिखित में से संबंधित वलन का कौन-सा लक्षण नहीं है?
A. एकनत वलन – एक भुजा झुकी हुई है और दूसरी लम्बवत है
B. समनत वलन – वलन की दोनों भुजाएं एक ही दिशा में झुकी हुई हैं
C. परिवलित वलन – दोनों भुजाएं एक-दूसरे के समानांतर है और लगभग क्षैतिज दिशा में हैं
D. असमानित वलन – एक भुजा खिसक कर दूसरी भुजा पर चढ़ जाती है
24. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिएः
सूची-I |
सूची-II |
(भ्रंश का प्रकार) |
(खंडों की गति) |
a. सामान्य भ्रंश | 1. खंड एक-दूसरे की ओर गतिशील होते हैं। |
b. व्युत्क्रम भ्रंश | 2. खंड विपरीत दिशा में गतिशील होते हैं। |
c. थ्रस्ट भ्रंश | 3. भ्रंश तल के साथ एक खंड दूसरे खंड पर चढ़ता है। |
d. सोपानी भ्रंश | 4. खंड समानान्तर भ्रंशों के साथ गतिशील होते हैं। |
कूटः
|
a | b | c | d |
A. |
1 | 2 | 3 |
4 |
B. |
2 | 1 | 3 |
4 |
C. |
3 | 4 | 1 |
2 |
D. | 4 | 3 | 2 |
1 |
25. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. एटना तथा स्ट्राम्बोली सक्रिय ज्वालामुखी हैं।
2. पोपा प्रसुप्त ज्वालामुखी है।
निम्न कूट का प्रयोग कीजिए तथा सही उत्तर चुनिए
कूटः
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 तथा 2
D. न 1 और न 2
26. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं हैः
A. बैथोलिथ ज्वालामुखी मैग्मा द्वारा निर्मित सबसे बड़ी आंतरिक आकृति है
B. छोटे आकार के बैथोलिथ को स्टॉक कहते हैं।
C. सिल की रचना तब होती है जब मैग्मा समानांतर स्तरों में जमता है
D. लैथोलिथ की रचना तब होती है जब मैग्मा लम्बवत दिशा में जमता है।
27. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?
A. पृथ्वी के अंदर भूकंप की उत्पत्ति के स्रोत को भूकंप का उद्गम केंद्र कहते हैं।
B. उद्गम केंद्र के ठीक ऊपर भूतल पर स्थित बिन्दु भूकंप का अधिकेंद्र कहलाता है।
C. भूकंप की एक समान तीव्रता को मिलाने वाली रेखा को सम-भूकंप रेखा कहते हैं।
D. भूकंप की तीव्रता को रिक्टर पैमाने द्वारा मापा जाता है।
28. अग्नि वलय से आपका क्या अभिप्राय है?
A. यह ज्वालामुखी से निकलने वाली आग है।
B. यह प्रशांत महासागर के तटों पर ज्वालामुखियों की श्रृंखला है।
C. यह अटलांटिक महासागर में भूकंपों की पेटी है।
D. यह अफ्रीका की महान भ्रंश घाटी में ज्वालामुखियों के वितरण का प्रतिनिधित्व करता है।
29. नदी विसर्प नदी की किस क्रिया का प्रतिफल है?
A. अपरदन
B. निक्षेप
C. अपरदन तथा निक्षेपन
D. न अपरदन न निक्षेप
30. नदी द्वारा लम्बवत कटाव से किसका निर्माण होता है?
A. कैनियन
B. V-आकार की घाटी
C. प्राकृतिक तटबंध
D. बाढ़ का मैदान
31. अत्यधिक नदी विसर्प के बाद क्या बनता है?
A. प्राकृतिक तटबंध
B. बाढ़ के मैदान
C. अधःकार्तित विसर्प
D. गोखुर झील
32. भूजल के निक्षेप द्वारा कौन-सी आकृतियाँ बनती हैं
1. विलय रन्ध्र
2. युवाल
3. स्टैलेक्टइट
4. कन्दरा
निम्न कूट का प्रयोग कीजिए तथा सही उत्तर चुनिएः
कूटः
A. 1 व 2
B. 2 व 3
C. 3 व 4
D. 4 व 1
33. जब नदी कठोर चट्टान से कोमल चट्टान के क्षेत्र पर प्रवाहित होती है तो कौन-सी भू-आकृति का निर्माण होता है
A. गॉर्ज
B. जल प्रपात
C. नदी वेदिका
D. केनियन
34. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिएः
सूची-I |
सूची-II |
(अपरदन के कारक) |
(स्थलाकृतियां) |
a. नदी | 1. यूवाल |
b. हिमनद | 2. गारा |
c. पवन | 3. श्रृंग |
d. भूजल | 4. कैनियान |
कूटः
|
a | b | c |
d |
A. |
1 | 2 | 3 |
4 |
B. |
4 | 3 | 2 |
1 |
C. |
3 | 2 | 1 |
4 |
D. |
2 | 3 | 4 |
1 |
35. नदी अपनी वृद्धावस्था में कौन-सी स्थलाकृति बनाती है?
A. गॉर्ज
B. जल प्रपात
C. गोखुर झील
D. डेल्टा
36. नदी घाटी के पार्श्वों पर सीढ़ीनुमा युग्मों को क्या कहते हैं?
A. जलोढ़ पंख
B. जलोढ़ शंकु
C. नदी वेदिकाएं
D. नदी विसर्प
37. श्रृंग का संबंध है-
A. नदी की अपरदन क्रिया से
B. नदी की निक्षेप क्रिया से
C. हिमनद की निक्षेप क्रिया से
D. हिमनद की अपरदन क्रिया से
38. किस कारक की अपरदन क्रिया से कन्दराएं बनती हैं?
A. नदी
B. हिमनदी
C. पवन
D. भूजल
39. टार्न झीलें मुख्य किस जलवायु में पाई जाती हैं?
A. उष्ण एवं आर्द्र
B. उष्ण एवं शुष्क
C. मानसून
D. शीत
40. हिमनद की अपरदन क्रिया द्वारा निर्मित तीखे सिरे वाले कटक को कहते हैंः
A. सर्क
B. श्रृंग
C. एरीट
D. न्यूनाटक
41. कार्स्ट स्थलाकृति में भूजल के द्वारा विलयन से क्या बनता है?
A. भूमिगत कंदराएं
B. सटैलेक्टाइट एवं स्टेलेगेमाइट
C. कन्दरा स्तंभ
D. ड्रिप स्टोन
42. हिमानी-जलोढ़ निक्षेप से किसका निर्माण होता है?
A. हिमोढ़
B. ड्रमलिन
C. हिम प्रवाह मैदान
D. श्रृंग एवं पूंछ
43. मरुभूमि में कोमल चट्टान पर मेज की भांति पड़ी हुई कठोर चट्टान को किस नाम से पुकारा जाता है?
A. पेडेस्टल चट्टान
B. यारडंग
C. ज्यूजन
D. इन्सेलबर्ग
44. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिएः
सूची-I |
सूची-II |
(प्रक्रम) |
(स्थलाकृतियां) |
a. उत्पाटन | 1. ग्रूविंग |
b. अपवाहन | 2. हिम गह्नर |
c. अपघर्षण | 3. पोनोर |
d. विलयन | 4. मरुकुट्टिम |
कूटः
|
a | b | c |
d |
A. |
2 | 4 | 1 |
3 |
B. |
4 | 2 | 3 |
1 |
C. |
1 | 2 | 3 |
4 |
D. |
3 | 1 | 4 |
2 |
45. पिघलने से पहले हिमनदी द्वारा निर्मित सुरंग में अनुदैर्ध्य कटक जैसी भू-आकृति को क्या कहते हैं?
A. हिमनदीय टिल
B. एस्कर
C. केम
D. एरीट
46. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. शर्मोजम को काली मिट्टी भी कहा जाता है।
2. लैटराइट मिट्टी में कोई निक्षालन नहीं होता।
निम्न कूट का प्रयोग करके सही उत्तर चुनिए
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 व 2
D. न 1 और न 2
47. आकार के अनुसार मृदा के कणों का सही अवरोही क्रम क्या है?
A. चीका, गाद, रेत, बजरी
B. बजरी, रेत, गाद, चीका
C. रेत, गाद, बजरी, चीका
D. चीका, गाद, बजरी, रेत
48. मृदा में ह्यूमस का अर्थ हैः
A. पेड़ों के ताजा पत्ते एवं टहनियां
B. विघटित जैव पदार्थ
C. रासायनिक खाद
D. कीड़ों के अवशेष
49. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिएः
सूची-I |
सूची-II |
(भू-आकृति) |
(परिवर्तन के कारक) |
a. बरकान | 1. हिमनदी की निक्षेपण क्रिया |
b. हिमोढ़ | 2. नदी की निक्षेपण क्रिया |
c. बाढ़ का मैदान | 3. पवन की निक्षेपण क्रिया |
d. भृगु | 4. समुद्री तरंगों की अपरदन क्रिया |
कूटः
|
a | b | c |
d |
A. |
1 | 2 | 3 |
4 |
B. |
2 | 3 | 4 |
1 |
C. |
3 | 1 | 2 |
4 |
D. |
4 | 3 | 1 |
2 |
50 निम्नलिखित में से कौन-सी आकृति भूजल के कार्य से संबंधित नहीं है?
1. पौलज
2. डोलाइन
3. एस्कर
4. जलज गर्तिका
निम्न कूट का प्रयोग करके सही उत्तर चुनिएः
कूटः
A. 1 व 2
B. 2 व 3
C. 3 व 4
D. 4 व 1
HP 15 11th Gen Intel Core i3 Processor 15.6″ (39.62cms)Buy Now…
उत्तर: |
|||||||||
1. B |
2. B | 3. C | 4. B | 5. C | 6. A | 7. D | 8. D | 9. D |
10. C |
11. A |
12. B | 13. A | 14. B | 15. A | 16. A | 17. A | 18. B | 19. D |
20. B |
21. D |
22. A | 23. D | 24. B | 25. A | 26. D | 27. D | 28. B | 29.C |
30. B |
31. D |
32. C | 33. B | 34. B | 35. D | 36. C | 37. D | 38. D | 39. D |
40. C |
41. A | 42. C | 43. C | 44. A | 45. B | 46. A | 47. B | 48. B | 49. C |
50. C |